जनपद रुद्रप्रयाग को भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी के दिन देहरादून के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज-2026 ( ‘State Best Electoral Practices Award–2026)’ प्रदान किया गया। बताते चलें कि प्री-एसआईआर (Pre-Special Intensive Revision) के दौरान मतदाताओं के सुव्यवस्थित, सटीक एवं तकनीकी आधार पर किए गए मैपिंग कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जनपद को यह सम्मान मिला। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को 25 जनवरी2026 को मंच पर सम्मानित किया गया जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यह पुरस्कार समस्त जनपद वासीयो के सहयोग तथा जिला प्रशासन की दक्ष कार्यशैली, समस्त बीएलओ की टीम भावना और निर्वाचन दायित्वों के प्रति कार्य करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।
