24.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

हनुमान मंदिर से देर रात दानपात्र चोरी कर लें गए स्कूटी सवार चोर, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली से लगभग चार सौ मीटर की दूर पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर दान पेटी लेकर फरार हो गए। मंदिर के बाहर के हिस्से पर लगें दानपात्र को चोरी करने के लिए सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक, एक महिला पहुंचा था, पहले स्कूटी चालक ने भगवान के आगे हाथ जोड़े और फिर स्कूटी बैठे महिला और युवक ने माचिस जलाकर दानपात्र में झांका। इसके बाद एक दो चक्कर मारने के बाद दोबारा स्कूटी सवार मौके पर पहुंचे, स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने दानपात्र के ऊपर खड़े होकर ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया। ग्रिल का एक हिस्सा टूटने के बाद दानपात्र को स्कूटी से लेकर फरार हो गए। जब सुबह मंदिर की साफ सफाई करने के पुजारी गिरिजा शंकर शर्मा पहुंचे तो उन्होंने देखा की दानपात्र गायब है। जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी, सूचना के बाद एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर पुजारी गिरिजा शंकर शर्मा से जरूरी जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी

Related posts

राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला

Uttarakhand Vidhansabha

गुलदार हमलों पर मंत्री सुबोध उनियाल के बयान से सियासत गरम, हरक सिंह रावत ने मांगा इस्तीफा

Nidhi Jain

चार धाम यात्रा 2025 का आगाज: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment