15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

बेटा वेटलिफ्टिंग प्लेयर, पिता दारोगा… गोरखपुर स्टेडियम में कोच को डंडे से पीटा

गोरखपुर में वेटलिफ्टिंग प्लेयर और कोच के बीच झगड़े का मामला सामने आया है. वेटलिफ्टर बेटे के बुलाने पर ट्रैफिंक पुलिस के दरोगा राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए और कोच पर लाठी बरसा दी. बताया जा रहा है कि गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में दारोगा के वेटलिफ्टर बेटे और कोच के बीच विवाद हुआ था. सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई. कोच की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

घटना बीते बुधवार शाम की है. ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा राकेश कुमार का बेटा वेटलिफ्टिंग का खिलाड़ी है. वह रीजनल स्टेडियम में रोज की तरह प्रैक्टिस करने गया था. आरोप है कि इसी दौरान उसका अपने कोच से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए. इसी दौरान वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी ने अपने दारोगा पिता राकेश कुमार को फोन कर दिया. जानकारी मिलते ही राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए.

दारोगा ने डंडे से की कोच की पिटाई

दारोगा राकेश कुमार ने पुलिस के डंडे से कोच प्रवीण कुमार की पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई. थाने में कोच ने दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दी. कोच की शिकायत पर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

क्रीड़ा अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा कि खिलाड़ियों और कोच के झगड़े का यह मामला गंभीर है. कोच को गुरुवार को बुलाया गया है. एक वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी के पिता ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं. उन्होंने कोच की पिटाई की है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. आले हैदर ने बताया कि स्टेडियम में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए खिलाड़ी और कोच दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. विवाद करने वाले खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त होगा.

Related posts

भोले बाबा की बहन सोनकली ने उगले कई राज, बताया कहां से मिलीं सूरजपाल को ‘चमत्कारी शक्तियां’

Uttarakhand Vidhansabha

शराब पार्टी पड़ी भारी, दोस्तों ने पहले बनाए जाम फिर नहर में फेंका…. दूसरे दिन मिला शव

Uttarakhand Vidhansabha

हाथरस हादसा: क्या थे इंतजाम, जिम्मेदार कौन? SIT ने निकाला हर सवाल का जवाब, CM योगी को आज सौंपेगी रिपोर्ट

Uttarakhand Vidhansabha