17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रैगिंग प्रकरण में दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य गीता जैन का बयान आया सामने

रैगिंग प्रकरण में दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य गीता जैन का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज रैगिंग फ्री और हम सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन फॉलो करते हैं हम लगातार लेक्चर लेते हैं और अपने पूरे कैंपस में रैगिंग मुक्त पोस्टर लगवा रखे हैं आप कहीं भी देख सकते हैं कि कॉलेज प्रशासन रैगिंग को कैसे रोकता है इसको लेकर हम काम करते रहते हैं । जूनियर छात्रों से रैगिंग के दोषी पाए गए एमबीबीएस के नौ सीनियर छात्र कॉलेज और हॉस्टल से निष्कासित दो आरोपी छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, 7 छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज और तीन महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। बता दे कि एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद प्राचार्य ने आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि 12 जनवरी की रात एमबीबीएस 2025 बैच के दो जूनियर छात्रों के साथ 2023 और 2024 के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। जिसके बाद दून मेडिकल कॉलेज की साख पर बट्टा लग गया था।

Related posts

NEET UG: जिस सवाल को लेकर हुआ बवाल IIT दिल्ली ने बता दिया उसका सही जवाब, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Uttarakhand Vidhansabha

इस बार के चुनाव में खूब डिमांड में रहे हेलिकॉप्टर, एक घंटे की कीमत इतने लाख रही

Uttarakhand Vidhansabha

जीरो टॉलरेंस सरकार में 10 परसेंट कमीशन?

Nidhi Jain

Leave a Comment