26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में मतगणना को लेकर कड़ी तैयारियां, वोटों की गिनती के दौरान 50 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी

इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीते दिनों इंदौर में दौरा भी किया था और तैयारी का जायजा लिया था.

50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
आने वाली 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना है. इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम की आवाजाही पर कुल 50 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. लोकसभा चुनाव, 2024 के संबंध में भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने वोटों की गिनती के लिए वीडियो और सीसीटीवी कवरेज के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. मतगणना में पारदर्शिता, मतगणना स्थलों पर वीडियो एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी.

मतगणना को लेकर बरती जा रही सतर्कता
अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधि
कारी राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए 4 कैमरे लगाए जाएंगे. प्रत्येक मतगणना हॉल के अंदर और 4 मतगणना केंद्र परिसर के बाहर. अधिकतम 10 कैमरे लगाए जा सकते हैं.

नेहरू स्टेडियम में भी लगाए जाएंगे कैमरे
इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 36 कैमरे लगाए जाएंगे, डाक मतपत्र कक्ष क्रमांक एच-10 में 4 कैमरे और मतगणना स्थल परिसर में कुल 10 कैमरे, इस प्रकार कुल 50 कैमरे लगाए जाएंगे. नेहरू स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. मतगणना दिवस से दो दिन पूर्व नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. इस संबंध में प्रभारी उपजिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी अजय भूषण शुक्ला द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का मदद करने वाला नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर रही नजर

Uttarakhand Vidhansabha

जनकहाई में हुए हत्याकांड में नया मोड़, गोली मारकर हत्‍या; पोस्‍टमार्टम में नहीं निकाली

Uttarakhand Vidhansabha

फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई

Uttarakhand Vidhansabha