18.8 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मनोरंजन

पुष्पा नहीं, असली फायर तो बॉबी देओल की कंगुवा निकली, सूर्या का बर्थडे पर खास सरप्राइज

साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार सूर्या अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर में शानदार काम किया है और देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग है. सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें बॉबी देओल विलेन बने हैं. अब सूर्या के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया गया है. फिलहाल अभी गाने का वीडियो नहीं आया है और सिर्फ ऑडियो ही लाया गया है. लेकिन इसे सुनकर ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जाता नजर आ रहा है. फैंस इस नए गाने पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

सूर्या के जन्मदिन पर ग्रीन स्टूडियो ने फैंस को स्पेशल सरप्राईज दिया और फायर ‘सॉन्ग’ रिलीज कर दिया. सॉन्ग रिलीज होते ही छा गया है और लोग कह रहे हैं कि ये फिल्म तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा से भी ज्यादा बड़ी फायर है. फिल्म की बात करें तो पॉवरफुल बीट्स और इंप्रेस करने वाले विजुअल्स माहौल बनाने लग गए हैं. वीडियो में सूर्या के कई सारे ऐसे स्टिल्स हैं जिन्हें अलग-अलग पोज में मर्ज करते हुए एक एनिमेटेड वीडियो की शेप दी गई है. इसपर लोग रिएक्ट कर रहे.

लोग कर रहे रिएक्ट

फैंस भी इस गाने पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- 2.5 साल का इंतजार रंग लाया. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये फिल्म 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. एक शख्स ने डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा- ये देवी श्री प्रसाद का कमबैक है. फिल्म की बात करें तो इसके वॉर सीन की चर्चा बहुत पहले से देखने को मिल रही है. इसमें 10,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा कलाकारों को शामिल किया गया है. 10 अक्टूबर 2024 को कंगुवा दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की पहली झल्कियों में बॉबी देओल छा गए हैं और फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि इस फिल्म में उनका रोल कितना खतरनाक होने वाला है.

Related posts

वो फिल्में, जिनके लिए तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करने जा रहे साउथ के ये 4 सुपरस्टार्स, दांव पर लगे हैं करोड़ों!

Uttarakhand Vidhansabha

प्रभास की कल्कि 2898 AD ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों छाप लिए

Uttarakhand Vidhansabha

कंगना रनौत की संसद सदस्यता रद्द करने की क्यों की गई मांग? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Uttarakhand Vidhansabha