23.2 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

धार में महिला को दी गई तालिबानी सजा, चार लोगों ने पकड़ा, महिला चींखती रही, एक डंडे बरसाता रहा

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को डंडे से पीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला चीखती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया और लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स महिला की ठंडे से मारपीट कर रहा है। चार लोग महिला को पकड़े हुए हैं , यह घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला को पीट रहे आरोपियों में गांव का सरपंच नूर सिंह भी शामिल था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी के आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। लेकिन वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं पर चली गई थी। महिला जब वापस आई तो उसकी मारपीट की गई। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी रवाना हो गई है।

वहीं इस मामले पर धार एसपी मनोज कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि कुछ लोग महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही वह वीडियो देखा हमारी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की जिसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था उसे पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

हाई अलर्ट में दो युवकों की हत्या, शीतला माता राेड पर सड़क के किनारे मिले शव

Uttarakhand Vidhansabha

MP में कांग्रेस- सपा में गठबंधन, भाजपा को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

Uttarakhand Vidhansabha

सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग, धमाकों से सहमे लोग, पीथमपुर में अवैध रूप से भरी जा रही थी गैस

Uttarakhand Vidhansabha