23.2 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

ग्वालियर: तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। वह झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके स्वजन तांत्रिक के पास ले गए। उसने बुरा साया होने की बात कही। वह उसे कमरे में झाड़फूंक के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। महिला को धमकी दि कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उस पर जादू कर देगा। कुछ दिन महिला चुप रही फिर उसने पूरी घटना अपने पति को बताई।

सुशासन एक्सप्रेस में मिला वृद्ध का शव

 

बलरामपुर से ग्वालियर आने वाली सुशासन एक्सप्रेस के सामान्य कोच में शनिवार को एक वृद्ध का शव मिला। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी और कर्मचारी सफाई कार्य करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सामान्य कोच में वृद्ध का शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना डिप्टी एसएस और जीआरपी के जवानों को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के प्रधान आरक्षक परशुराम शर्मा और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वृद्ध का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी आयु 70 से 75 वर्ष के बीच है। मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहना था। हालांकि उसके बाद से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ऐसे में जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में CSIR नेट की परीक्षा में धांधली, बाहर से हल कराया जा रहा था पेपर

Uttarakhand Vidhansabha

ईएसबी पांच माह में कराएगा आठ प्रतियोगी परीक्षाएं, सुरक्षा व्यवस्था होगी तगड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

दारू कंपनी के गुंडों की दलित युवक से क्रूरता, कार में उठाकर ले गए, जबरन शराब पिलाई, लात घूंसों से की पिटाई

Uttarakhand Vidhansabha