20.7 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

टीचर ने छात्रों के मोबाइल से ब्वाॅयफ्रेंड को भेजे मैसेज, फिर डिलीट कर दिये, कही थी ऐसी बात

इंदौर। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर रोबिन के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली शिक्षिका पर डाॅक्टर ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिक्षिका छात्रों के मोबाइल से डाॅक्टर को धमकी भरे मैसेज भेज रही थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की है। परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक डॉ. सुयश द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसको अनजान नंबरों से काॅल व मैसेज आ रहे हैं। एसआई मनीषा भिलाला ने नंबरों की जांच की तो कम्प्यूटर के छात्रों को निकले।

बयानों में बताया शिक्षिका ने जरुरी काम का बोल कर फोन लिए थे। उसने ब्वाॅयफ्रेंड को मैसेज भेजे और तत्काल डिलीट भी कर दिए। इसी बीच शिक्षिका भी थाने जा धमकी।

डाॅक्टर और छात्रों को देख पुलिस अफसरों से अभद्रता करने लगी। आईपीएस नरेंद्र रावत ने समझाया तो झूठे आरोप लगा दिए। एसआई से भी विवाद करने लगी। एसीपी ने युवती के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी।

अफसरों के मुताबिक डाॅक्टर से शिक्षिका की दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। विवाहिता होने के कारण डाॅक्टर ने शादी से मना कर दिया। शिक्षिका ने उसकी 11 माह की बेटी के लिए भी मैसेज भेजे थे।

Related posts

सावन के पहले सोमवार पर ही पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में दरार! भाजपा नेता ने शेयर किया फोटो

Uttarakhand Vidhansabha

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर लगाए फर्जी एनकाउंटर के आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 करोड़ 21 लाख के माल के साथ बाग टांडा की गैंग गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha