15.7 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत…

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर अनियंत्रित होकर एक बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सुमित और आकाश नेवरी की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गिर गई।

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन हादसे में कई लोग जान गवा रहे हैं।

Related posts

छिंदवाड़ा में फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी..

Uttarakhand Vidhansabha

बंगाल की खाड़ी में नई प्रणाली से 11 जून तक छिटपुट बारिश के आसार

Uttarakhand Vidhansabha

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha