18.4 C
Dehradun, IN
March 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

श्रावण मास में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्रान्तर्गत बाघखाला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती मुनि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें मालाएं पहनाकर और प्रसाद वितरित कर भव्य अभिनंदन किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच शिवभक्तों की सेवा में समर्पित यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ शिवभक्तों की पदयात्रा का हर दृश्य अविस्मरणीय बन गया।

कांवड़ियों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये स्वागत और व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जतायी और बताया कि यात्रा मार्ग पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने आभार प्रकट करते हुये इसे अपनी अब तक की सबसे सुखद यात्रा में से एक बताया।

बाघखाला सहित स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र, नीलकंठ मंदिर व नीलकंठ मार्ग में कांवड़ मेले को लेकर पूर्णतः श्रद्धामय वातावरण बना हुआ है। शिवभक्तों की सेवा को समर्पित प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की गयी थी।

इस अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य, तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अंकित राणा, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मणझूला सत्यपाल चौहान, राजस्व निरीक्षक यमकेश्वर चित्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सहसपुर विधानसभा में आज देश की सेना के सम्मान में वीरांगना शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई

Uttarakhand Vidhansabha

इंदिरा गांधी ने हमें जेल में डाला, पर कभी ‘देशद्रोही’ नहीं कहा… इमरजेंसी पर जानें क्या बोल गए लालू यादव

Uttarakhand Vidhansabha

खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा- रमेश जोशी, पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment