15.7 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जेयू के न्यूरोसाइंस भवन के एसी में हुए विस्फोट से लगी आग, मुश्किल से काबू पाया

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट में ले लिया।

हालांकि इस दौरान न्यूरो साइंस कैंपस को खाली करा लिया गया और फायर अमले को बुला लिया गया। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जेयू प्रशासन के सभी अफसर पहुंच गए हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

BMW से दंपती और उसके डॉग को कुचलने का प्रयास, अफ्रीकन युवक पर हुई ये कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

सिंगरौली में बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, जन्मदिन पर हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

Uttarakhand Vidhansabha

ओम बिरला 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इंदौर, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Uttarakhand Vidhansabha