25.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जेयू के न्यूरोसाइंस भवन के एसी में हुए विस्फोट से लगी आग, मुश्किल से काबू पाया

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट में ले लिया।

हालांकि इस दौरान न्यूरो साइंस कैंपस को खाली करा लिया गया और फायर अमले को बुला लिया गया। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जेयू प्रशासन के सभी अफसर पहुंच गए हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी काटकर खरीद रहे चोरी का सामान

Uttarakhand Vidhansabha

घर में बनी पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में फैली सनसनी

Uttarakhand Vidhansabha

आगर मालवा में परिवार के साथ नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूबे, हुई मौत..

Uttarakhand Vidhansabha