19.2 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
बिहार

तीन बेगमों वाला शौहर लाने जा रहा था चौथी दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ गई तौबा

बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति लगातार नई-नई दुल्हनों से शादी कर रहा है. अब तक वो 3 शादियां कर चुका है. लेकिन फिर से चौथी बार दोबारा शादी करने जा रहा है. मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति ने कहा- क्या करूं कोई भी पत्नी टिकती ही नहीं. सभी किचकिच करती हैं. शख्स की बातें सुनकर परामर्श केंद्र वाले भी हैरान रह गए. फिर उन्होंने मामले में एक फैसला सुनाया.

मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के बरदेला गांव का है. यहां रहने वाली शबनम खातून ने अपने पति के खिलाफ पूर्णिया एसपी को आवेदन दिया. बताया कि 13 साल पहले पहली बीवी को तलाक देकर एक शख्स ने उससे शादी की थी. दोनों को तीन लड़के भी हुए. इस शादी के महज तीन साल बाद ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया. फिर तीसरी दुल्हन घर ले आया. लेकिन अब उससे भी पति का मन भर गया है. वो चौथी शादी करने की तैयारी में है.

महिला की बातें सुनकर एसपी भी हैरान रह गए. मामला परामर्श केंद्र के पास भेजा गया. यहां सोमवार को परामर्श केंद्र में पीड़िता और उसके पति को बुलाया गया. पीड़िता शबनम बोली- हुजूर मेरी शादी 10 साल पहले इस शख्स से हुई थी. तब इसने पहली बीवी को छोड़कर मुझसे निकाह किया था. लेकिन तीन साल के अंदर जैसे ही हमारे तीन बेटे हुए, इस आदमी का मन मुझसे भर गया. ये मुझे और मेरे बेटों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए अकेला छोड़ गया. फिर दूसरी महिला से निकाह करके कहीं और घर बसा लिया.

पीड़िता ने बताया- अब पता चला है कि तीसरी बीवी से भी यह बोर हो गया है और चौथी शादी करने जा रहा है. लेकिन इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि वो शादी भी कितने दिन टिकेगी. क्योंकि इसे नई-नई औरतों का शौक है बस. जैसे ही उनसे बोर हो जाता है, दूसरी को पटा लेता है. लेकिन ये नहीं सोचता कि इसकी छोड़ी हुई बीवियां अपना गुजारा कैसे करेंगी. मैं मजदूरी करके अपना और बच्चों का पेट पालती हूं. जितनी मेरी कमाई होती है, उससे सिर्फ खाना ही आ पाता है. बच्चों की पढ़ाई करवाना चाहती हूं. लेकिन मजबूर हूं. पैसे ही नहीं हैं. मैं चाहती हूं कि ये मुझे और मेरे बच्चों को गुजारा भत्ता दे.

चिकचिक करती हैं बीवियां

महिला के पति से जब इस बारे में पूछा गया तो वो बोला- साहब क्या करूं. कोई भी बीवी मेरे साथ टिकती ही नहीं है. सभी किचकिच करती रहती हैं. इसलिए मैं दूसरी शादी कर लेता हूं. पति के मुंह से ऐसी बातें सुन उसकी बीबी बोली- हां बस यही दूध का धुला है. इसकी सारी बीवियां तो गलत हैं. साहब, एक बीवी झूठ कह सकती है. लेकिन इस शख्स की हम तीनों बीवियों का यही कहना है कि ये एक अच्छा पति नहीं है. फिर भी मैं इसके साथ रहने को तैयार हूं अगर ये मुझे और मेरे बच्चों का खर्च उठाता है तो. ऐसा मैं सिर्फ अपने बच्चों की खातिर कर रही हूं.

परामर्श केंद्र का फैसला

दोनों पक्षों की बात सुनकर परामर्श केंद्र ने फैसला लिया कि पति अपनी पत्नी को हर महीने 2 हजार रुपये खर्च देगा. साथ ही धर्म का हवाला देकर चौथी शादी नहीं करेगा. अगर दोबारा उसकी शिकायत मिलती है तो उसे सीधा जेल भेजा जाएगा. पति इस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गया है.

Related posts

मानवता शर्मसार! नवजात को कचरे में फेंका, अधजला शव देख भड़के लोग, क्लीनिकों के अवैध करोबार पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

बिहार: बैंक की रकम मिट्टी में दबाई… मैनेजर ही निकला चोर; आखिर क्यों रची थी ऐसी साजिश?

Uttarakhand Vidhansabha

NEET पेपर लीक: जांच के लिए पटना पहुंची सीबीआई की टीम, EOU ऑफिस का किया दौरा

Uttarakhand Vidhansabha