19.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता चला गया युवक ,हुई दर्दनाक मौत..

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और बाइक चला रहे युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है और वह आगर का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ चला गया। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भेजा गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक आगर जिले का रहने वाला था और वह अपने घर जा रहा था तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मृतक युवक आगर के काशी बारडिया गांव का रहने वाला है।

Related posts

चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी काटकर खरीद रहे चोरी का सामान

Uttarakhand Vidhansabha

मुलताई पहुंचे सीएम मोहन यादव, ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

Uttarakhand Vidhansabha

आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand Vidhansabha