18.8 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
टेक्नोलॉजी

12GB रैम-128GB स्टोरेज और 50MP कैमरा! लॉन्च हुआ वीवो का ये सस्ता फोन

आप भी अगर 10 हजार रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? तो Vivo ने 10 हजार रुपये से कम बजट में एक नया स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है.अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिली है, इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 6 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है.

इस डिवाइस को मैजेस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ग्रीन रंग में खरीदा जा सकता है. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 4 जुलाई 2024 से कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं कि कितनी है इस फोन की कीमत और इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं.

Vivo T3 Lite 5G Price in India

इस वीवो मोबाइल फोन के 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10 हजार 499 रुपये है. इस फोन के 6GB/128GB वाले टॉप वेरिएंट के लिए आप लोगों को 11 हजार 499 रुपये खर्च करने होंगे. फोन को खरीदते वक्त एचडीएफसी या फिर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Vivo T3 Lite 5G Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जो 840 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा सेंसर और साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • रैम: फोन के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट में 6 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलेगा, इसका मतलब कि 6 जीबी रैम वाले मॉडल में आप 12 जीबी तक रैम का फायदा उठा सकते हैं.
  • बैटरी क्षमता: फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी हेल्थ 4 सालों तक बढ़िया साथ निभाएगी.

Related posts

Ad Blocker पर लगाम कसेगा YouTube, यूजर्स नहीं देख पा रहे कंटेंट

Uttarakhand Vidhansabha

AI चिप शादी के वीडियो को बनाएगी लाइव जैसा, साथ ही एडिटिंग का टाइम होगा कम

Uttarakhand Vidhansabha

बराक ओबामा ‘मुसलमान’, चांद पर एस्ट्रोनॉट्स के साथ खेली बिल्लियां! एआई के जवाब से गूगल की फजीहत

Uttarakhand Vidhansabha