19.9 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे।

गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे 

 तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनको तलाशने के लिए पहुंचे थे। परिजनों को घाट पर उनके कपड़े दिखाई दिए नदी में परिजनों ने उनको तलाशना शुरू किया तो दोनों गहरे पानी में अचेत अवस्था में दिखे।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित 

 यहां से दोनों को बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। गैसाबाद थाना पुलिस का कहना है की नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

ग्‍वालियर किले पर साढ़े तीन किमी का छूटा हिस्सा भी जल्द जगमगाएगा

Uttarakhand Vidhansabha

इंटरनेट पर सर्च कर व्यापारी ने गवांए 7 लाख रुपए, उपभोक्ता फोरम मामले में निपटारे के नाम पर ठगी

Uttarakhand Vidhansabha

MP में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- पिछले 1 साल में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

Uttarakhand Vidhansabha