25.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सिलिकॉन सिटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनों की मौत

इंदौर। शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्‍यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई।

देवास निवासी थे दोनों छात्र

दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्‍यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्‍पताल भ‍िजवा दिए हैं।

देर रात हुई घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई। दोनों छात्रों की हाईलेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कैसे हुआ इस बात की अभी जांच की जा रही है।

Related posts

शिवराज सिंह चौहान बोले- भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी

Uttarakhand Vidhansabha

बालाघाट में महिला दर्पण में देख रही थी खुद को, निकल आया जहरीला सांप

Uttarakhand Vidhansabha

जबलपुर में पत्नी ने ससुराल आने से इंकार किया, युवक ने जहर खाकर बताया मौत का कारण; स्वजन बनाते रहे वीडियो

Uttarakhand Vidhansabha