18.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

थराली में सड़क पर मलवा आने से दो वाहन मलवे में दबे

जनपद के थराली में बारिश के चलते गदेरा उफनाने से बाधित कर्णप्रयाग – थराली और थराली देवाल को सुचारू कर लिया गया है। घटना में सड़क पर मलबा आने से दो वाहन मलबे में दब गए हैं। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसके बाद यहां हाइवे को सुचारू करवा दिया गया है। साथ मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से बारिश होने की स्थिति में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।

Related posts

पोखरी में सियासी संग्राम: UKD के विरोध पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

Nidhi Jain

क्या मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों की मौत? इस बार 550 से ज्यादा की गई जान

Uttarakhand Vidhansabha

प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर

Nidhi Jain

Leave a Comment