13.2 C
Dehradun, IN
March 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने एविएशन क्षेत्र में देशभर में बनाई एक सशक्त पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने एविएशन क्षेत्र में देशभर में एक सशक्त पहचान बनाई है। दूरदर्शी नीतियों और प्रभावी निर्णयों के चलते राज्य में हवाई कनेक्टिविटी का निरंतर विस्तार हुआ है, जिससे चारधाम यात्रा, सीमांत क्षेत्रों की पहुंच और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती मिली है। WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” के रूप में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह सम्मान किसी श्रेणी या क्रम में नहीं, बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को एविएशन इकोसिस्टम के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना जाना प्रदेश की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी स्थान या रैंकिंग का नहीं, बल्कि बेस्ट परफॉर्मेंस का राष्ट्रीय सम्मान है। राज्य सरकार चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान राज्य में पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related posts

गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 99 गोल्फरों ने लिया भाग

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

Uttarakhand Vidhansabha

अजय भट्ट का जन्मदिन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment