27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार, रायपुर ब्लॉक में शिविर का स्थलीय निरीक्षण

रायपुर ब्लॉक, देहरादून के खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर : बहुद्देश्यीय शिविर में प्राप्त जन-समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की तथा अभियान की प्रभावशीलता को लेकर उपस्थित नागरिकों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर 102 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया।

अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का मूल उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी जी नें अपने दो दिवसीय बागेश्वर दौरे पर दोपहर के समय स्कूल से घर लौट रहे छात्रों से संवाद किया…

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

Uttarakhand Vidhansabha

अंकिता भंडारी के परिजनों को मिला न्याय

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment