26.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

उत्तराखंड परिवहन निगम को मिलने जा रही है 100 नई बसें,पुरानी बसें होंगी बाहर

हल्द्वानी में उत्तराखंड परिवहन निगम अब जल्दी पुरानी बसों को हटाकर नई बसें मिलने जा रही है. हल्द्वानी पहुंची उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें जो सड़कों पर अब चलने की स्थिति में नहीं है उनको हटाया जाएगा और उनकी जगह पर नई बसें परिवहन निगम खरीदने जा रहा है. प्रबंध निदेशक ने कहा कि नंबर में परिवहन निगम ने 130 बसें खरीदी थी और 100 नई बसे तीन महीने के भीतर सड़कों पर आ जाएंगी. उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश थे की सड़कों पर नई बसों को चलाया जाए ताकि सड़क हादसे न हो और यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराई जा सके ऐसे में जल्दी परिवहन निगम नहीं बसें खरीदने जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद से जो भी पुरानी बसें हैं उनको सड़कों से हटाया जाएगा. वहीं चालक और परिचालक को की कमी को जल्द पूरा करने पर भी प्रबंध निदेशक ने जोर दिया है. उन्होंने कहा की नई बसों के साथ-साथ चालक परिचालक की भी भर्तियां की जानी है जिसके लिए जिसके लिए पर कार्रवाई हो रही है प्रबंध निदेशक रीना जोशी हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पहुंची जहां रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया किस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को ठीक करने और यात्रियों को विश्राम के लिए उचित व्यवस्थाओं निर्देश भी दिए.

 

Related posts

यात्रा मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन के घोड़े खच्चर चलाने वालों पर पैनी नजर

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख की अहम मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

Nidhi Jain

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

Nidhi Jain

Leave a Comment