16.8 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सिर पर गिरा गंदा पानी तो महिला ने किया विरोध, पड़ोसी ने घर में घुसकर पीटा, अंगुली तक चबा डाली

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में गांव कुडाना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के ऊपर पड़ोसी ने गंदा पानी फेंक दिया था। जब उसने विरोध किया तो पड़ोस के दो सगे भाइयों ने पिटा और अंगुली चबा डाली।

महिला के बेटे को भी पीटा

महिला का बेटा बीच-बचाव में आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट। पीड़िता ने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार हो गए।

घर के आंगन में काम कर रही थी महिला

गांव कुडाना निवासी शकुंतला पत्नी बिजेंद्र ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह घर के आंगन में काम कर रही थी। उनके सिर पर पड़ोसी के घर से गंदा पानी आकर गिरा। उन्होंने एतराज जताया तो पड़ोसी दीपक और बादल गाली गलौज करने लगे। जब शकुंतला ने विरोध किया तो दोनों घर में घुस आए और मारपीट की।

महिला की अंगुली चबा डाली

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उनकी अंगुली तक चबा डाली। तभी उनका बेटा आया और उसने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे भी पीटा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए और मामले को शांत कराया। शाम को फिर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की।

इसके बाद पीड़िता ने दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज दरवाई। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

निर्वाचन पदाधिकारी राजन पहुंचे सीहोर, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand Vidhansabha

रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Uttarakhand Vidhansabha

कांग्रेस प्रवक्ता ने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘पार्टी गई तेल लेने’, यह है पूरा मामला

Uttarakhand Vidhansabha