18.8 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कौन हैं शंकर लालवाणी, जिन्हें जनता ने दिए 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट

इंदौर की लोकसभा सीट सेबीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवाणी ने दूसरी बार जीतकर महारिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्हें 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में लालवाणी ने इस सीट से जीत का हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता ने शंकर लालवाणी को 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं। उनके राइवल बहुजन समाज पार्टी के संजय सोलंकी 11 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। उन्हें 51,659 वोट मिले हैं। पिछली बार उन्हें 10 लाख 68 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। आइए जानते हैं इनके बारे में –

कौन हैं शंकर लालवाणी?

बीजेपी सांसद शंकर लालवाणी का जन्म 16 अक्टूबर 1961 को इंदौर में हुआ था। अपने पॉलिटिकल करियर में उन्होंने पहली बार 23 मई 2019 को इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। उस समय उन्हें लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन की जगह पर इन्हें टिकट दिया था।

पाकिस्तान से भी रहा था संबंध-

बताया जा रहा है कि सांसद शंकर लालवाणी का पाकिस्तान से भी नाता रहा है। वे एक सिंधी परिवार से संबंध रखते हैं और भारत- पाक के विभाजन के समय वे एमपी में आकर बस गए। साल 1994 में वे राजनीति में आए। तब उन्होंने इंदौर नगर निगम में कार्पोरेटर का चुनाव जीता था। 1999 से लेकर 2004 के बीच वे इंदौर नगर निगम में पीडब्लूडी के चेयरमैन रहे। इसके बाद साल 2013 से लेकर 2018 तक उन्होंने इंदौर डेवलपमेंट ऑथिरिटी के अध्यक्ष का पद संभाला।

Related posts

क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह है? सागर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

MP में निवेश के लिए CM मोहन का Grand offer! उद्योगपति जो सोचकर नहीं आए थे, मोहन ने वो दिया..

Uttarakhand Vidhansabha

डुमना एयरपोर्ट पर छह घंटे हुई जांच में केनोपी फटने की यह वजह आई सामने

Uttarakhand Vidhansabha