25.2 C
Dehradun, IN
May 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री संग कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, दिखी एकजुटता

प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय गृहमंत्री Amit Shah जी की कुशल रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त संदेश है।

आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में देश के करोड़ों लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। जहाँ सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि को समान महत्व दिया जाता है, और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र व्यवहार में दिखाई देता है।

इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, Naresh Bansal जी, पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Khajan Dass जी, माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी, माननीय संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी उपस्थित रहे।

Related posts

नानकमत्ता पुलिस द्वारा थाना नानकमत्ता व खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने ABVP के 71वें अधिवेशन में प्रतिनिधियों का पदयात्रा में पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री का आह्वान: जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Nidhi Jain

Leave a Comment