10.5 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

जब पहचान मजहब से नहीं, इंसानियत से बनी — कोटद्वार से ढंडेरा तक भाईचारे की तस्वीर….

उत्तराखंड से इंसानियत और भाईचारे की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो मौजूदा दौर की धर्म और पहचान की बहसों के बीच सुकून देती है। ये कहानी है उस भारत की जहां रिश्ते नाम या मजहब से नहीं बल्कि दिल से बनते हैंकोटद्वार में दीपक ने बाबा नाम की दुकान के नाम को लेकर विवाद खड़ा हुआ। नाम बदलने के दबाव के बीच दुकानदार दीपक ने खुद को मोहम्मद दीपक बताकर बड़ा संदेश दिया। कि पहचान इंसानियत से होती है नाम से नहीं। उनके इस कदम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर खानपुर क्षेत्र के ढंडेरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान अनोखा दृश्य देखने को मिला। जब शोभायात्रा मुस्लिम समाज के घरों के सामने से गुज़री तो राव इमरान और राव साजिद ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथों से हलवा बनाकर प्रसाद स्वरूप वितरित किया। वहां न कोई भेदभाव था न कोई दूर सिर्फ अपनापन और सम्मान। राव इमरान और राव साजिद का कहना है कि जब तक लोगों के दिलों में इंसानियत जिंदा है तब तक हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कोई नहीं तोड़ सकता। कोटद्वार के मोहम्मद दीपक और ढंडेरा के राव इमरान-साजिद की ये पहल बताती है कि देश की असली ताकत नारों में नहीं बल्कि आम लोगों के व्यवहार में है।जो गंगा-जमुनी तहज़ीब को जिंदा रखे हुए हैं।

Related posts

अगर कोई नेता बिना शपथ लिए सदन में बैठता है, तो उसे कितना हर्जाना देना पड़ेगा?

Uttarakhand Vidhansabha

गरीबों के लिए बनाई गई इ-पोस मशीन सुविधा, राशन धारको के लिए बनी मुसीबत 

Uttarakhand Vidhansabha

100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में 32वां स्थान प्राप्त हुआ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment