23.5 C
Dehradun, IN
June 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने दी उत्तराखंड को बड़ी सौगात

हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के आशीर्वचन एवं ऊर्जावान संबोधन ने हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित रूप से वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश सरकार के इस विशाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt जी समेत पूर्व मुख्यमंत्रीगण, समस्त मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक आयोजित

Uttarakhand Vidhansabha

रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

Nidhi Jain

“मुख्य सचिव ने पीएम प्रगति की समीक्षा की, उत्तराखंड में ‘स्टेट प्रगति’ शुरू करने के निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment