16.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

राज्यपाल ने ‘Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

आज लोक भवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक “Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank” का विमोचन किया। यह पुस्तक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकिंग की विरासत,

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की स्थापना से लेकर उसके विकास, वित्तीय समावेशन तथा स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत करती है। इस पहल के लिए बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई।

किसी भी संस्था की यात्रा का दस्तावेजीकरण उसकी उपलब्धियों को संरक्षित करने के साथ-साथ भविष्य की दिशा भी निर्धारित करता है। मेरा विश्वास है कि यह कॉफी टेबल बुक बैंक की गौरवपूर्ण यात्रा, उसकी उपलब्धियों और समाज के प्रति उसके महत्वपूर्ण योगदान को व्यापक रूप से सामने लाएगी तथा आने वाले समय में अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

Related posts

*30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति की कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

जनसैलाब के बीच मोदी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड ने फिर दिखाया मोदी के प्रति अटूट विश्वास

Nidhi Jain

महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देने में जुटी सरकार, योजनाओं और बजट से बदली तस्वीर: पुष्कर सिंह धामी

Nidhi Jain

Leave a Comment