17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सहस्त्रधारा कार्लीगाड़ पुनर्वास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता, 15 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य

सहस्त्रधारा क्षेत्र के कार्लीगाड़ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर राज्य सरकार ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने और पुनर्वास से जुड़े सभी कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और पुनर्वास प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करने और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

केंद्रीय योजनाओं से न करें छेड़छाड़… पीएम मोदी ने CM-Dy CM को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए दिया मंत्र

Uttarakhand Vidhansabha

सरकार अगले 2 से 3 महीने में मणिपुर जातीय संकट का समाधान ढूंढ लेगी : सीएम बीरेन सिंह

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Nidhi Jain

Leave a Comment