15 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुरैना में 6 साल की बच्ची को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। यह घटना धांधू का पुरा गांव की है, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना शनिवार की है। 6 साल की बच्ची का नाम संजना है और संजना अपने घर के बाहर खेल रही थी।

 उस समय उसे सांप ने हाथ में काट लिया बच्ची को तेज दर्द होने लगा इसके बाद पिता गजेंद्र कुशवाहा उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा जिला अस्पताल मुरैना में इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बच्ची को देखा लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related posts

सिलिकॉन सिटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनों की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

बारात का खाना खाने से 16 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha

निवेशकों रिझाने के लिए देश के कई हिस्‍सों में होंगे रोड शो, भोपाल करेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी

Uttarakhand Vidhansabha