20.7 C
Dehradun, IN
April 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

राजभवन देहरादून में बसंतोत्सव-2025 का उद्घाटन

उत्तराखंड राजभवन आज से तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह ने राजभवन में बसंतोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि एवं बागवानी मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। अब तीन दिन तक प्रकृति और संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा नजर आएगी। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बसंतोत्सव में आने का न्यौता दिया। राज्यपाल ने कहा कि बसंतोत्सव केवल पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन भर नहीं है। बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय पहचान है। देवभूमि, वीरभूमि, खेलभूमि उत्तराखंड अब पुष्प भूमि बनने की ओर भी अग्रसर है। राज्य को ग्रीन टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने का समय आ चुका है। इस पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने का भी प्रयास किया गया है। यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाश में पर भी बोल दिया जा रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 162 पुरस्कार दिए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बसंतोत्सव में 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

https://youtu.be/A6YRmvCpsdA?si=-hwP9N52_0Touscz

 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। बसंतोत्सव में पहली बार लिलियम प्रदर्शनी को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है, जिसके लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं हर वर्ष की भांति वेजिटेबल गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग, हाइड्रोपोनिक खेती, टेरेरियम और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी।

Related posts

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की त्वरित कार्यवाही से दुबई में फंसा युवक पहुंचा अपने परिजनों के पास

Uttarakhand Vidhansabha

बांग्लादेश हिंसा: पुलिस ने बढ़ाया कर्फ्यू, शूट एट साइट के ऑर्डर, अब तक 150 की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

पौड़ी में वर्तमान में 58 अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चे हैं जिनको इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए जिला अधिकारी के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा….

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment