14.2 C
Dehradun, IN
November 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

श्रीनगर को धामी की बड़ी सौगात, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा तक कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने और श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा मां धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित किए जाएंगे। श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन को भी स्वीकृति देने की बात कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। सरकार नकल माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में करीब 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना, 650 करोड़ रुपये की लागत से एनआईटी निर्माण और पेयजल सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। बेस अस्पताल में 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया गया है।मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग देने की भी घोषणा की।

Related posts

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कांवड़ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Nidhi Jain

निज्जर विवादः कनाडा को भारत से पंगा पड़ रहा भारी ! सर्रे में खालिस्तानियों का जनमत संग्रह फिर फ्लाप

Uttarakhand Vidhansabha

जनाबे ग़ालिब मयखाने चले हैं, बहाना है कि समझाने चले हैं!

Nidhi Jain

Leave a Comment