26.4 C
Dehradun, IN
April 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

हरिद्वार जिला जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं

हरिद्वार जिला जेल से बड़ी खबर आई है। यहां जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 7 अप्रैल को हेल्थ कैंप के दौरान जेल में बंद सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट में 15 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को जेल प्रशासन ने अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही गाइडलाइन के तहत उनका इलाज भी किया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक साथ 15 कैदी कैसे एचआईवी पॉजिटिव हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2017 में भी हरिद्वार जेल में 16 कैदी एचआईवी पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। हरिद्वार जिला कारागार में मौजूदा समय में कुल ग्यारह सौ कैदी बंद है।

 

Related posts

“कृषक सम्मेलन में उत्कृष्ट किसानों का हुआ सम्मान, सीएम धामी ने की शिरकत”

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

Uttarakhand Vidhansabha

भानियावाला फोरलेन मामला: 4400 पेड़ों के कटान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार-एनएचएआई को बैठक कर सुझाव देने के निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment