22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

सीएम धामी बोले, मोदी सरकार के 11 साल रहे ऐतिहासिक, देश में विकास के नए आयाम किए गए स्थापित….

 

केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां का जिक्र किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन 11 सालों को ऐतिहासिक नवाचार और आविष्कार के लिए जाना जाएगा क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का भी फायदा मिला है। सीएम धामी ने कहा कि 2014 से पहले जो सरकारी रही है उनके समय में भ्रष्टाचार और घोटाले इतने हुए हैं कि जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही थी लेकिन 2014 के बाद से लेकर अब तक विकास कार्यों का नया इतिहास लिखा गया है।

 

Related posts

‘मंडी लोकसभा सीट जीतने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है’, विक्रमादित्य सिंह को हराने के बाद बोलीं कंगना रनौत

Uttarakhand Vidhansabha

आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक……

Uttarakhand Vidhansabha

“टिहरी को सौगात: मुख्यमंत्री ने किया ₹27 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, एडवेंचर टूरिज्म का ग्लोबल हब बनेगा उत्तराखंड”

Nidhi Jain

Leave a Comment