31.9 C
Dehradun, IN
June 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

IAS Anshul singh की अगुवाई में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप में 250 मानचित्र स्वीकृत किए

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन दिनांक 30.04.2025 से 21.05.2025 तक आयोजित किया जाना है। दिनांक 30.04.2025 में हरिद्वार, रूड़की दिनांक 02.05.2025 हरिद्वार एवं रूडकी तथा 05.05.2025 हरिद्वार एवं भगवानपुर में कैम्प आयोजित हो चुके है। इन कैम्पों के अन्तर्गत भवन मानचित्र स्वीकृति से सम्बन्धित कुल 302 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से प्राधिकरण द्वारा 250 भवन मानचित्र स्वीकृत किये गये। कैम्प में स्वीकृत मानचित्रों से लगभग रू0 258.08 लाख की आय प्राप्त हुयी है। अभी प्राधिकरण द्वारा दिनांक 07.05.2025 से 21.05.2025 तक कुल 14 कैम्प हरिद्वार, रूड़की, भगवानपुर एवं बहादराबाद क्षेत्रों में आयोजन किया जाना शेष है। इस प्रकार सम्पूर्ण कैम्प आयोजनों से प्राधिकरण को लगभग रू0 700.00 से 800.00 लाख की आय होना सम्भावित है। इन कैम्पों में आमजन के साथ-साथ प्राधिकरण में पंजीकृत वास्तुविद/अभियन्ताओं एवं मानचित्रकारों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्राधिकरण आशा करता है कि इसी प्रकार का सहयोग शेष बचे कैम्पों के लिए भी प्राप्त होंगे।

 

Related posts

विद्युत फॉल्ट ठीक करने के दौरान हो रही श्रमिकों की मौतों का जिम्मेदार कौन? जनसंघर्ष मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी बोले, मोदी सरकार के 11 साल रहे ऐतिहासिक, देश में विकास के नए आयाम किए गए स्थापित….

Uttarakhand Vidhansabha

कभी देखा था ‘इंडिया आउट’ का सपना, अब भारत के गुण गा रहा ये मुस्लिम देश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment