33.9 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

सूचना विभाग देगा ढाई हजार लोक कलाकारों को रोजगार

उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा प्रदेशभर के लोक कलाकारों के लिए रोजगार के बड़े साधन खोले गए हैं। सभी 13 जिलों के कलाकारों के ऑडिशन सूचना विभाग में कराए जा रहे हैं। ताकि उनको सूचना विभाग की पॉलिसी के आधार पर सूचीबद्ध किया जा सके।

13 मई से गढ़वाल के सभी सात जिलों के ऑडिशन शुरू किए गए थे। जिसमें तकरीबन 190 दलों ने अपने ऑडिशन और इंटरव्यू दिए हैं।

इसके बाद 26 मई से कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों में ऑडिशन शुरू किए जाएंगे।

अधिक जानकारी देते हुए सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने बताया कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन पहुंचने के लिए प्रदेश के कलाकारों की सहायता ली जाती है। इसके माध्यम से वह गांव-गांव में जाकर संगीत-गानों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यमों से लोगों को सरकार योजनाओं की जानकारी देते हैं। इसलिए प्रदेश भर के सभी कलाकारों के ऑडिशन कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे कलाकारों को एक बेहतर मंच मिलता है। और उन्हें रोजगार के साधन भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के तकरीबन ढाई हजार लोक कलाकारों को रोजगार मिलेंगे। सूचना विभाग द्वारा उन्हें A,B,C कैटेगरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचना विभाग द्वारा हर 3 साल बाद यह प्रक्रिया की जाती है।

Related posts

1400 साल पुराने बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर DDA का बुलडोजर, कांग्रेस ने लगाया RSS पर आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

10 मिनट में पानी से भर गया बेसमेंट, 2.5 घंटे तक नहीं पहुंची मदद… UPSC छात्र ने बताई IAS कोचिंग सेंटर हादसे की दास्तां

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Nidhi Jain

Leave a Comment