34.5 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

चार धाम यात्रियों की जान से खिलवाड़, शराब पीकर यात्रियों से भरी बस चलाने वाला ड्राइवर पहुंचा सलाखों के पीछे

शराब के नशे में धुत होकर चार धाम यात्रियों की जान को खतरे में डालते एक शराबी ड्राइवर को परिवहन विभाग की टीम ने हरबर्टपुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बता दें राजस्थान के 25 यात्रियों का एक दल हरिद्वार से ..दुर्गा टूर एंड ट्रेवल्स …कि इस बस को बुक करने के बाद जब अपना सफर शुरू करता है…तो यात्रियों को एहसास हुआ कि उनकी बस को एक शराबी ड्राइवर चल रहा है ।

मनीष नाम का ये ड्राइवर नशे में धुत बस को झूमते हुए चला रहा था

ऐसे में इन सभी 25 यात्रियों की साँसे पूरे रास्ते अटकी रही

किसी तरीके से ड्राइवर इन यात्रियों को लेकर‌ हरबर्टपुर बस अड्डे पर पहुंचा तो यात्रियों ने तुरंत यहां मौजूद पुलिस कर्मियों को पूरी कहानी बयां कर दी ‌

घटना की सूचना मिलते ही ARTO प्रवर्तन अनिल नेगी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची … टीम ने शराबी ड्राइवर को गिरफ्त में लेते हुए अल्कोहल मीटर से ड्राइवर का परीक्षण किया तो पता चला कि ड्राइवर ने भारी मात्रा में शराब पी रखी है …शराबी ड्राइवर को तुरंत गिरफ्त में लेते हुए ड्राइवर सहित बस पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

राजस्थान के इन 25 यात्रियों को अब दूसरी बस के जरिए चार धाम यात्रा पर रवाना किया जा रहा है …

यात्रियों की मांग है कि ड्राइवर सहित ट्रैवल एजेंसी पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही बस में बैठने से पहले सभी ड्राइवर की जांच प्रशासन को अनिवार्य रूप से करनी चाहिए

Related posts

देहरादून: एक बार फिर डेंगू और कोरोना के नए मामले आए सामने

Uttarakhand Vidhansabha

5 साल में बदल गई नीतीश कुमार की किचन कैबिनेट, JDU में सवर्ण नेता हुए पावरफुल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चौंपियन्स को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment