28.2 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

विकास प्राधिकरण ने मांडूवाला क्षेत्र में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मांडूवाला क्षेत्र में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया।

कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही एसडीएम विकासनगर को मांडूवाला नौगांव में 40 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी… मामले की जांच को लेकर SDM विकासनगर ने MDDA को पत्र लिखा।

जिसके बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम जांच के लिए नौगांव पहुंची जहां बबलू पंत, संजय और अजय नामक तीन व्यक्तियों द्वारा 40 बीघा जमीन पर बिना नक्शा पास करवाएं अवैध निर्माण और प्लाटिंग की जा रही थी… टीम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन के जरिए किए निर्माण कार्यों को तोड़ते हुए इस पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है ।

Related posts

बंगाल के झारग्राम में BJP कैंडिडेट पर ईंट से हमला, सुरक्षाकर्मी का फूटा सिर

Uttarakhand Vidhansabha

अपनत्व और स्नेह का संगम: मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, मातृशक्ति का दिखाया सम्मान

Uttarakhand Vidhansabha

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया

Nidhi Jain

Leave a Comment