19.3 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

उत्तरकाशी में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में ‘दिशा’ समिति की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तरकाशी में सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के सभागार में ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उनके समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मा. सांसद ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और सार्वजनिक शिकायत निवारण पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।  की दुकानों पर उक्त कार्ड धारकों की केवाईसी भी किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत अपात्र बीपीएल कार्ड धारकों के कार्ड स्थाई रूप से निरस्त किए जाएंगे ताकि वास्तविक पात्र पाए जाने वाले जनमानस के कार्ड बनाकर सुविधाएं पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।  बैठक में बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम आदर्श ग्राम योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,पीएम पोषण योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समय सीमा के भीतर पालन किया जाए और ज़िले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने में सहायता करे।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं को पूरी तत्परता से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related posts

खो नदी पर गंदा पानी, कूड़ा और अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने देहरादून में पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में की सहभागिता…

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में लिया भाग, ₹326 करोड़ की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Nidhi Jain

Leave a Comment