24.1 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डक्राइमदेशमुख्य समाचारराज्य

हल्द्वानी में मांस का टुकड़ा मिलने से बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

हल्द्वानी के बरेली रोड उजाला नगर में देर शाम उसे वक्त हंगामा हो गया जब आबादी वाले इलाके में एक मांस का टुकड़ा मिला। आनन फानन में हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू किया। इस बीच मौके पर पहुंची फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर बीतर किया, हंगामा कर रहेगा कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया, देर रात तक चलते रहे हंगामें के बीच SDM और सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी क्राइम सहित भारी फोर्स मौजूद रही। घटना की खबर मिलते ही कई हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने नारेबाज़ी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तत्पश्चात माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया।  प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को संवेदनशीलता से लिया जा रहा है तथा जल्द ही दोषियों का पता लगाया जाएगा।

Related posts

राज्य की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही

Uttarakhand Vidhansabha

आतंकियों का खात्मा तय! पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल की मीटिंग में बना फुलप्रूफ प्लान

Uttarakhand Vidhansabha

नानकमत्ता पुलिस द्वारा थाना नानकमत्ता व खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment