25.9 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

खाद्य मंत्री को हो घटिया नमक मामले में नोटिस जारी, विक्रेताओं को नहीं: जन संघर्ष मोर्चा

सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए हैं राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी 

नमक खरीदा गया खाद्य मंत्री की मिली भगत से! 

कमीशन खोरी के चलते जनता के स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़ तुगलकी फरमान बंद करे खाद्य मंत्री!

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल ही खाद्य मंत्री के इशारे पर घटिया/मिलावटी नमक मामले में राशन विक्रेताओं व अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि घटिया नमक खरीद में मिलीभगत एवं कमीशन खोरी के मामले में खाद्य मंत्री को नोटिस जारी होना चाहिए था, जिनके इशारे पर पर यह घटिया नमक खरीदा गया  हैरान करने वाली बात यह है कि सील बंद नमक, जैसा कि सरकार द्वारा राशन विक्रेताओं को मुहैया कराया गया, उनके द्वारा उपभोक्ताओं को वितरित किया गया, इसमें विक्रेताओं से क्या लेना देना | दूसरी बात विक्रेताओं ने घर पर तो इस नमक को बनाया नहीं!

मोर्चा द्वारा कई माह पूर्व घटिया नमक (अघुलनशील) को लेकर सरकार एवं खास तौर पर खाद्य मंत्री को चेताने का काम किया गया था कि अपनी कमीशन खोरी के चक्कर में जनता के जीवन को संकट में न डालें | नमक आपूर्ति करने वाली कंपनी गंधार फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात को तो नोटिस जारी हो गए लेकिन खाद्य मंत्री को कब नोटिस जारी होंगे ! मोर्चा सरकार से मांग करता है कि खाद्य खाद्य मंत्री की मिलीभगत/ कमीशनखोरी मामले में संज्ञान लें एवं राशन विक्रेताओं को जारी नोटिस वापस लेने हेतु निर्देशित करें | पत्रकार वार्ता में- मोहम्मद असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

Related posts

‘अटल जी की कैबिनेट से बने नया प्रधानमंत्री’, किस नेता की तरफ इशारा कर रही हैं ममता बनर्जी

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री ने चंपावत के रणकोची माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना; कलश यात्रा में हुए सहभागी

Nidhi Jain

Leave a Comment