18.7 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंडल मुख्यालय पहुंचकर केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी के छात्रसंघ समारोह में की शिरकत

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंडल मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश को लगातार दुर्गति की ओर ले जा रही है, जिससे आमजन बदलाव का मन बना चुके हैं। गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है और 2027 विधानसभा चुनाव में जनता मजबूती के साथ कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रदेश में एक सक्षम, सशक्त और जवाबदेह सरकार देगी। गोदियाल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रही है और वे अध्यक्ष के रूप में लगातार संगठन को मजबूत करने व सभी नेताओं–कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर जोर दे रहे हैं। उनका दावा है कि यहएकजुटता आगामी विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई देगी।

Related posts

पुणे पोर्शे हादसा: रात 9:30 से 1 बजे तक पार्टी… खर्च किए 48000 रुपये, अब ये रिपोर्ट खोलेगी ‘गुनहगारों’ का हर राज

Uttarakhand Vidhansabha

भोले बाबा पर मायावती का आक्रामक रुख, क्यों ले रहीं इतना बड़ा रिस्क?

Uttarakhand Vidhansabha

लोकतंत्र-संविधान बचाने का चुनाव, हर एक वोट दिलाएगा रोजगार… दिल्लीवालों को सोनिया का संदेश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment