36.6 C
Dehradun, IN
April 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

चम्पावत में धार्मिक धरोहर का नवोन्मेष—घटकु–हिडिम्बा मंदिर विकास कार्यों को मिल रही नई गति

कुमाऊनी स्थापत्य की नई पहचान—घटकु–हिडिम्बा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायज़ा

धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने और जनपद चम्पावत में प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार आज घटकु–हिडिम्बा मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति का उन्होंने विस्तारपूर्वक अवलोकन किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा संख्या 387/2022 के अंतर्गत स्वीकृत ₹94.40 लाख की इस परियोजना में कुमाऊनी पारंपरिक शैली पर आधारित भव्य मंदिर का नवनिर्माण, किचन सहित नई धर्मशाला, चार आधुनिक शौचालय, आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार, सी.ओ. मार्ग, सुदृढ़ सुरक्षा दीवार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, बैठने की सुविधाएं तथा पूर्ण विद्युतीकरण जैसे अनेक कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गंडक नदी के तट पर घने देवदार-पौंधी के जंगलों के बीच स्थित घटकु–हिडिम्बा मंदिर स्थानीय जनमानस की आस्था का अत्यंत प्राचीन केंद्र है। इसकी शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा वर्षों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही है।

मंदिर परिसर की सुंदरता इसकी पारंपरिक कुमाऊनी शैली की लकड़ी की नक्काशी, तिरछी छतों और स्थानीय पत्थरों से निर्मित प्राचीन वास्तुशिल्प में झलकती है। आसपास का वन क्षेत्र, पर्वतों की गोद में बहती गंडक नदी और वातावरण में घुली प्राकृतिक शांति इस स्थल को आध्यात्मिक साधना और ध्यान हेतु भी उपयुक्त बनाती है।

वर्तमान में चल रहा नवनिर्माण कार्य इस प्राचीन धरोहर को और अधिक आकर्षक व सुगम बना रहा है। नए स्वरूप में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेगा।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, तहसीलदार बृजमोहन आर्य सहित ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

धुंआ उड़ाने में लड़कियां भी नहीं पीछे, सिगरेट पीने में इतने आगे हुईं टीनेजर गर्ल्स

Uttarakhand Vidhansabha

डीडीआरएफ की टीमें देवदूत बनकर पहुँचा रही मदद

Uttarakhand Vidhansabha

“टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

Nidhi Jain

Leave a Comment