23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने मानव–वन्यजीव संघर्ष पर कसा शिकंजा, पौड़ी DFO तत्काल प्रभाव से हटाए

सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए, इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। बैठक में माननीय वन मंत्री Subodh Uniyal जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related posts

अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा 

Uttarakhand Vidhansabha

डीएम की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं को दिया स्वच्छता का संदेश, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन पर किया जागरूक

Nidhi Jain

हर्षिल, धराली रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण/जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी उत्तराखण्ड

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment