16.7 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

विजय दिवस पर 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को किया याद…..

कालाढूंगी में विजय दिवस के अवसर पर 1971 की जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक उत्थान संगठन कालाढूंगी द्वारा 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जवानों को याद करते हुए विधायक बंशीधर भगत व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा कि 1971 में भारत-पाक के युद्ध में नैनीताल जिले से भी जवान शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई। वहीं भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम कर शहीदों को याद किया गया।

Related posts

विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का निधन, PM Modi, CM Yogi ने दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand Vidhansabha

पर्यटन को नए पंख : बाणासूर के बाद अब डांडा–ककनई में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण प्रारम्भ

Uttarakhand Vidhansabha

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज: जसपुर में भाजपा का कांग्रेस पुतला दहन, धामी सरकार के समर्थन में नारे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment