16.7 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना सड़क अवसंरचना विकास का मॉडल

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुलभ एवं सुरक्षित बनाने हेतु ₹12,769 करोड़ की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना के अंतर्गत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।

आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी की प्रतिबद्धता से प्रदेश के कठिन भूभाग में भी परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं। वर्तमान में राज्य में 3,723 किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित हो चुका है। NHAI द्वारा डिजाइन 597 किमी मार्गों में से 336 किमी से अधिक पूर्ण हो चुके हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे प्रमुख केंद्र अब चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़े हैं। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सहित देहरादून व हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं भी यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम गति देने जा रही हैं। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री  Ajay Tamta जी एवं Harsh Malhotra जी उपस्थित रहे।

Related posts

आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं… नालंदा विश्वविद्यालय में बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की पहल: ITBP के सहयोग से 108 सीमावर्ती गांवों में पहुंचेगी एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं

Nidhi Jain

दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट… UP-बिहार में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें 10 राज्यों का मौसम

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment