20.6 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ vedio conferencing के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागीय सचिवों के साथ चर्चा कर निस्तारण किया गया।  मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को 31 मार्च, 2026 तक सभी विभागों के अंतर्गत सरकारी संपत्तियों की Uttarakhand Government Asset Management System पर मैपिंग कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने Agri Stack के अंतर्गत अंश निर्धारण, Digital Crop Survey और किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ जनपदों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है, जबकि कुछ जनपदों को काफी मेहनत करने की आवश्यकता है।  बैठक में प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, दीपक रावत, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, रणवीर सिंह चौहान एवं धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त: योजनाओं की निगरानी अब ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ से

Nidhi Jain

लगातार तीसरी बार चुनकर जनता ने नीति और नीयत पर मुहर लगाई… संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

हरिद्वार में डॉ० बी०आर० अम्बेडकर महामंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment