25 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचार

जीरकपुर में अफसरों की नाक के नीचे खड़ा हो गया होटल!!

भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है?

जिस होटल को नोटिस जारी कर सील किया गया,

आज वही होटल फिर से बनकर लगभग पूरा हो चुका है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि—

सील खोलने की अनुमति आखिर किस आधार पर दी गई?

जानकारी के मुताबिक,

नगर परिषद यानी एमसी ऑफिस जीरकपुर द्वारा

इस इमारत को पहले अवैध बताते हुए नोटिस जारी किया गया था,

लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य न सिर्फ दोबारा शुरू हुआ,

बल्कि सब कुछ एमसी ऑफिस के आला अधिकारियों के सामने होता रहा।

स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की शिकायत भी की, लेकिन हर बार वही पुराना रटा-रटाया जवाब दिया गया—

“मामले की जांच की जा रही है।”

अब सवाल यह है कि—

जब इमारत बनती रही,

तो जांच किस बात की हो रही थी?

क्या एमसी ऑफिस जीरकपुर के अधिकारियों ने होटल का नक्शा पास कर दिया?

या फिर नियम-कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं?

यह मामला अब एमसी ऑफिस जीरकपुर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर

गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि

प्रशासन इस पूरे मामले पर कब और क्या कार्रवाई करता है,

या फिर यह मामला भी

फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Related posts

चम्पावत में मातृशक्ति का अपार स्नेह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

Nidhi Jain

कुछ भी हैक हो सकता है… EVM पर मस्क के बयान ने छेड़ी बड़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब

Uttarakhand Vidhansabha

“फेक न्यूज के खिलाफ एकजुट हों, उत्तराखंड की संस्कृति और एकता की रक्षा करें – सीएम धामी”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment