17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“मुख्यमंत्री ने श्री पंचमुखी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की”

श्री पंचमुखी मंदिर, धर्मपुर (देहरादून) में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य केसरी नंदन, श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

बल, बुद्धि और विवेक के दाता श्री हनुमान जी केवल रक्षक ही नहीं, बल्कि मर्यादा और धर्म के प्रतीक भी हैं। जब अधर्म अपने चरम पर पहुंचता है, तब उनका पराक्रम संस्कृति और मर्यादा का उपहास उड़ाने वालों को यह संदेश देता है कि सत्य, संस्कार और धर्म के मार्ग से विचलन का अंत सदैव पतन की ओर ले जाता है।

जहाँ-जहाँ अहंकार, अन्याय और अधर्म दिखाई दिया, चाहे वह लंका में रावण का दंभ हो, कालनेमि का छल हो या मायावी शक्तियों का अभिमान, हनुमान जी ने उसे चूर-चूर कर दिया।

Related posts

राजकोट अग्निकांड: बच्चों को आग में जलता देख कूदे पिता, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

Uttarakhand Vidhansabha

कुछ भी हैक हो सकता है… EVM पर मस्क के बयान ने छेड़ी बड़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून: पत्रकार की मौत के मामले में देहरादून के एसएसपी ने दिया बड़ा अपडेट!

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment