20.3 C
Dehradun, IN
April 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून: पत्रकार की मौत के मामले में देहरादून के एसएसपी ने दिया बड़ा अपडेट!

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।   मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष

अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

Related posts

CM एकनाथ शिंदे को लगेगा बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं 6 विधायक

Uttarakhand Vidhansabha

खनन नीति से हुए हजारों करोड़ के घोटाले के खिलाफ एसएलपी योजित करना माफियाओं से सांठ-गांठ – मोर्चा  

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment